scriptकारगिल विजय दिवस पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान | Akhilesh Yadav statement on Kargil Diwas | Patrika News

कारगिल विजय दिवस पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

locationऔरैयाPublished: Jul 26, 2019 10:09:58 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आज हम विजय दिवस पर उन वीर सेनानियों का पुण्यस्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिनके शौर्य से पूरे विश्व में भारत का सिर ऊंचा हुआ।

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के मौके पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आज हम विजय दिवस पर उन वीर सेनानियों का पुण्यस्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिनके शौर्य से पूरे विश्व में भारत का सिर ऊंचा हुआ। हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाक सैनिकों को वहां से खदेड़ा गया था। दुश्मन ऊंची पहाड़ियों पर बैठा था पर हमारे जवानों ने जोखिम उठाकर उनसे मोर्चा लिया और बुरी तरह परास्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि कारगिल का युद्ध दुनिया के सबसे खतरनाक युद्धों में गिना जाता है। हमारे जवानों ने अपने देश की धरती की सुरक्षा और राष्ट्रध्वज तिरंगे की शान बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस अवसर पर हम उन वीर माताओं का भी अभिनंदन करते हैं जिन्होंने अपने सपूतों को देश के लिए समर्पित किया। इन शहीद परिवारों के सुख-दुःख में हम सबको शामिल होने और उनके मान-सम्मान तथा स्वाभिमान में कोई चूक न होनेे देने का भी आज हमें संकल्प लेना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो