scriptऔरैया निकाय चुनाव 2017 : भाजपा-सपा और शिवसेना की बैठकों का दौर जारी, बन रहे ये समीकरण | Auraiya nikay chunav 2017 analysis voter and candidate | Patrika News

औरैया निकाय चुनाव 2017 : भाजपा-सपा और शिवसेना की बैठकों का दौर जारी, बन रहे ये समीकरण

locationऔरैयाPublished: Oct 24, 2017 04:43:51 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

नगर निकाय के चुनाव का डंका बजते ही जनपद में अब सभी पार्टियों के चुनाव प्रभारी औरैया में डेरा जमाए हुए हैं

nikay chunav
औरैया. नगर निकाय के चुनाव का डंका बजते ही जनपद में अब सभी पार्टियों के चुनाव प्रभारी औरैया में डेरा जमाए हुए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर भाजपा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद सपा की बैठकों का दौर जारी है। एक ओर भाजपा हर हाल में निकाय चुनाव जीतना चाहती है तो सपा अपनी पूरी ताकत खोई हुई जमीन को तलाशने में लगाये है। शिवसेना के नेता जनपद में अलग-अलग बैठक कर दावेदारी कर रहे लोगों के साक्षात्कार कर रहे हैं। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह भाजपा पदाधिकारियों के साथ तो समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल सिंह जनपद के पदाधिकारियों के संग बैठक कर रहे हैं। दावेदारों से उनका इतिहास पूछ रहे हैं।
जनपद में औरैया नगर पालिका की सीट सुरक्षित होने के बाद मानो दावेदारी गायब सी हो गई है। एकलौती नगर पालिका होने बावजूद आरक्षित सीट होने से दावेदार मायूस हैं। जनपद में नगर पंचायतों का क्रमवार आरक्षण-
औरैया नगर पालिका—– अनुसूचित महिला
अजीतमल नगर पंचायत—— महिला
अटसू नगर पंचायत—– अनुसूचित जाति
अछल्दा नगर पंचायत-—- अनारक्षित
फफूंद नगर पंचायत——अनारक्षित
विधूना नगर पंचायत——-अनारक्षित
अछल्दा नगर पंचायत—– अनारक्षित

अजीतमल नगर पंचायत का हाल
बाबरपुर अजीतमल चेयरमैन सीट के लिए महिला प्रत्याशियों के चेहरे और उनके प्रतिनिधि बने पति लोगों के सामने हाथ जोड़े हुए नजर आने लगे हैं। कुछ प्रत्याशी करीब 10 वर्षों से चुनाव की तैयारी में लगे हैं, लेकिन महिला सीट होते हुए उनके साथ उनकी पत्नियां या फिर महिला परिजनों की तस्वीर भी हाथ जोड़ नजर आ रही है। निकाय चुनाव के लिए आये दिन एक से बढ़कर एक रोजाना प्रत्याशियों संख्या बढ़ती जा रही है। इससे उन नेताओं के सामने चुनौती और बढ़ती जा रही है जो पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। काफी वर्षों बाद भी सामान्य सीट ने नगरवासियों के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। कोई भी प्रत्याशी किसी प्रकार से समझौता नहीं करना चाहता है। दर्जनों उम्मीदवार पार्टी मुख्यालय की ओर लोग दौड़ लगाने में लगे हैं।
ये प्रत्याशी मैदान में
ब्राह्मण और वैश्य वर्ग से अब तक पांच-पांच, पिछड़ा वर्ग से तीन और क्षत्रिय वर्ग से दो दिग्गज प्रत्याशी चुनावी समर में ताल ठोंक रहे हैं। चर्चा है कि आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी करीब एक दर्जन से भी अधिक प्रत्याशी जो अपनी गणित भिड़ाने में लगे हुए हैं वह भी कहीं न कहीं दावेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार विशेष चर्चा यह है कि सामान्य सीट पर घमासान होने के चलते कहीं यह फिर से सीट सामान्य से फिसल कर किसी अन्य वर्गों में न चली जाए।
नगर पंचायत में मतदाता
निकाय पुरुष महिला 2017 2012
औरैया 34362 29924 64286 75527
विधूना 11605 10450 22055 24837
अछल्दा 3856 3226 7082 8586
फफूंद 7159 6136 13297 14438
दिवियापुर 10116 8553 18869 24215
अटसू 4706 3681 8187 9440
अजीतमल 11006 9305 20311 25535
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो