औरेया में दलित छात्र की मौत पर बवाल, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन, इलाके में पुलिस बल तैनात
औरैयाPublished: Sep 27, 2022 03:12:19 pm
औरैया जिले के बसोली गांव में शिक्षक अश्विनी सिंह की पिटाई से 10वीं कक्षा के दलित छात्र निखित की मौत मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने आरोपी शिक्षक अश्विनी सिंह की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की।


Bhim Army demonstrated over the death of a Dalit student in Auraiya
यूपी के औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में शिक्षक की पिटाई से दसवीं में पढ़ने वाले एक दलित छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने छात्र के परिजनों के साथ आदर्श इंटर कॉलेज के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी शिक्षक अश्विनी सिंह की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की। उनका कहना है कि जब तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक हम अपने बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर भी प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किया गया और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई।