औरैया

माफियाओं के बाद उनको शरण देने वालों पर भी अब चलेगा बुल्डोजर- सीएम योगी आदित्यनाथ

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में अपराधी फल फूल रहे थे। जिससे जनता त्रस्त हो गई थी। मगर आज छवि बदल रही है। अपराधियों और माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। बुलडोजर चल रहे हैं। वहीं अब माफियाओं को शरण देने वालो पर भी बुलडोजर चलेगा।

औरैयाNov 08, 2021 / 12:05 pm

Arvind Kumar Verma

माफियाओं के बाद अब उनको शरण देने वालों पर भी चलेगा बुल्डोजर- सीएम योगी आदित्यनाथ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
औरैया. यूपी में अपराध और अपराधियों को उखाड़ फेंकने की नीति पर चल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अब अपराधियों को शरण देने वालों को लेकर सख्त दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री (UP CM Yogi) औरैया के ककोर मुख्यालय के तिरंगा मैदान में एक जनसभा में पहुंचे। यहां उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में अपराधी फल फूल रहे थे। जिससे जनता त्रस्त हो गई थी। मगर आज छवि बदल रही है। अपराधियों और माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। बुलडोजर चल रहे हैं। वहीं अब माफियाओं को शरण देने वालो पर भी बुलडोजर चलेगा।
उन्होंने जिन्ना को देश तोड़ने वालों की संज्ञा देते हुए कहा कि जिन्ना की तुलना देश को जोड़ने वाले सरदार पटेल से करने वालों से जनता सतर्क रहे। मुख्यमंत्री ने औरैया को मेडिकल कालेज समेत लगभग 450 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी और इटावा में केंद्रीय कारागार समेत 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस बीच पिछली सरकारों पर जमकर जुबानी प्रहार किए। कहा कि पहले त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे। आस्था पर कुठाराघात होता था। यहां तक कि व्यापारियों की कमाई भी लूट ली जाती थी।
सीएम ने कहा कि लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाता था। हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। ऐसा करने वालों को हमने उनकी सात पीढ़ियां याद दिला दीं। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को ट्विटर बबुआ बताते हुए कहा कि वे देश तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना देश जोड़ने वाले सरदार पटेल से कर रहे हैं। ऐसे लोगों से जनता सतर्क रहे। सरदार पटेल ने देश में 563 रियासतों को जोड़ने का काम किया। उनकी तुलना जिन्ना से करने वाले लोगों के क्या इरादे होंगे जनता समझ सकती है। इसलिए जिन्ना को आदर्श बताने वालों को करारा जवाब देना होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.