औरैया

डिंपल यादव ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर लोहिया जी की इस बड़ी बात को किया याद, दिया यह बयान

भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है.

औरैयाJan 03, 2019 / 10:15 pm

Abhishek Gupta

Dimple yadav

लखनऊ. भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी सावित्रीबाई फुले को नमन करते हुए उन्हें बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। डिंपल यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने बदल डाला अब इसका नाम, सभी जिलाधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

डिंपल यादव ने लोहिया जी की बात को किया याद-

डिंपल यादव ने पहले ट्वीट में लिखा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। नारी सशक्तिकरण के लिये आपके द्वारा किये गए कार्य आज भी हमारी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि आज सावित्रीबाई फुले की जयंती पर, मैं उन्हें महिलाओं की शिक्षा के लिए उनके असाधारण प्रयासों के लिए श्रद्धांजलि देती हूं। लोहिया जी ने कहा था कि गरीबी पर सभी युद्ध तब तक झेठे हैं जब तक वे जाति और gender पर भी न हों। आज मैं उन सभी लोगों के साथ खड़ी हूं जो महिला सशक्तिकरण के लिए संघर्ष करते हैं।
ये भी पढ़ें- अयोध्या विवादित भूमि मामले की सुनवाई से पहले आई बहुत बड़ी खबर, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के खिलाफ महाभियोग की उठी मांग

https://twitter.com/dimpleyadav/status/1080835412665516032?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले अखिलेश यादव ने भी कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए संघर्षशील एवं वंचित शोषित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास करने वाली माता सावित्रीबाई फूले जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

Home / Auraiya / डिंपल यादव ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर लोहिया जी की इस बड़ी बात को किया याद, दिया यह बयान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.