script

रसगुल्ला, डामर आदि नामों से लड़कों को परेशान करती हैं लड़कियां, प्राचार्य को लिखे पत्र में बयां किया दर्द, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र

locationऔरैयाPublished: May 10, 2022 11:22:16 pm

Submitted by:

Amit Tiwari

जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का एक पत्र ट्विटर पर जमकर जो वायरल हो रहा है यह पत्र मजेदार तो है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि लड़कियां उन्हें अजीबो-गरीब नाम से बुलाती हैं। दरअसल लड़के लड़कियों के चिढ़ाने से परेशान है, औरैया के तैय्यापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का यह मामला है।
 

chatra.jpg
औरैया जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय तैय्यापुर के छात्रों ने प्राचार्य लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि लड़कियां उन्हें बार-बार गलत नामों का उच्चारण कर चिढ़ाती है। इसले उन्हें माफी मांगनी चाहिए। छात्रों की यह चिट्ठी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस चिट्ठी में लिखा गया है कि हम लोग कक्षा सात (अ) के छात्र हैं। हम सभी लोगों को लड़कियां गलत शब्द कहती हैं। इन गलत शब्दों में लल्ला, पागल, औकात में रहो आदि कहा जाता है।
लड़कियों पर लगाए आरोप

इसी के साथ लड़कों के नाम बिगाड़ती है। पत्र में कुछ बच्चों के नामों का जिक्र भी किया गया है। कहा गया कि छात्राएं अभिनेष को डामर कहती है। इसी के साथ अनमोल को रसगुल्ला कहती हैं। लड़कियों पर आरोप लगाया गया है कि वह कक्षा में शोर मचाती हैं। गाना गाती हैं और डॉयलॉग बाजी भी करती हैं।
7वीं के छात्रों ने प्राचार्य को लिखा पत्र

सातवीं क्लास के छात्रों ने प्राचार्य को लिखे पत्र में छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाए है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को पढ़कर कोई हंस रहा तो लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पत्र में लिखा गया है कि लड़कियां लड़कों के साथ गलत व्यवहार करती है, साथ ही उन्हें गलत नामों से बुलाती है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है पत्र

बताया गया है कि वायरल हो रहा पत्र लड़कों ने लड़कियों से परेशान होकर प्राचार्य को लिखा है। जिसमें बॉयज स्टूडेंट्स ने लिखा कि लड़कियों उन्हें परेशान करती है और उन्हें अजब-गजब नाम से चिढ़ाती हैं। साथ ही क्लास में जमकर लड़कियां शोर भी मचाती है। यहां तक की डामर, रसगुल्ला, लल्ला आदि नामों को इस्तेमाल करती है। क्लास में शोर मचाने के साथ-साथ गाना भी गाती है और डायलॉग बाजी करने से नहीं चूकती है। ओम फोम धर्राटे काट रही है। इस पत्र में लड़कों ने क्लास में शोर मचाने वाली लड़कियों के नाम भी लिखे है। हालांकि, छात्रों ने दुवारा लिखा गया यह पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो