scriptबम की अफवाह से आधा घंटे खड़ी रही गोमती एक्सप्रेस | Gomti Express rumored to be bombarded with rumors | Patrika News

बम की अफवाह से आधा घंटे खड़ी रही गोमती एक्सप्रेस

locationऔरैयाPublished: Oct 15, 2017 08:34:02 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

कानपुर से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के एक कोच में अजीब सी आवाज आने से बम की अफवाह फैल गई।
 

Gomti Express

Gomti Express

औरैया. फफूंद रेलवे स्टेशन में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कानपुर से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के एक कोच में अजीब सी आवाज आने से बम की अफवाह फैल गई। अफवाह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और मेटल डिटेक्टर आदि से सर्च किया। इस सर्चिंग में कुछ नहीं मिला। इसके बाद यात्रियों को नीचे उतारा गया। इसके बाद पता चला कि एक यात्री की जेब में रखे मोबाइल से यह आवाज आ रही थी। आवाज बंद होने के बाद रेलवे पुलिस ने राहत की सांस ली। ट्रेन को करीब आधा घंटे बाद आगे के लिए रवाना किया जा सका।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग पौने दस बजे कानपुर से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस आकर फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी। ट्रेन में चल रहे रेलवे पुलिस के एस्कार्ट के रेलवे स्टेशन फफूंद पर सूचना दी कि कोच संख्या डी 2 में अजीब सी आवाज आ रही है। बम की अफवाह के चलते ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों एवं रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस मेटल डिटेक्टर आदि के साथ डी 2 कोच में घुसी। यहां पर सघन तलाशी ली गई, परंतु कुछ भी नहीं मिला। इसके बावजूद आवाज लगातार आ रही थी। इस पर आवाज आने वाले स्थान के आसपास की सीटों पर बैठे यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतारा गया। यात्रियों के नीचे आने के साथ ही आवाज प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों के बीच से आने लगी। सभी यात्रियों ने अपनी-अपनी जेबें तलाशी तो पाया कि एक यात्री की जेब में रखा मोबाइल आवाज कर रहा था। इसके बाद यात्रियों एवं रेलवे पुलिस ने राहत की सांस ली। लगभग सवा दस बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज रामबरन सिंह का कहना है कि मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच की गई। जब कुछ नहीं मिला तो यात्रियों को नीचे उतारा गया। इससे मोबाइल से आवाज आने की जानकारी मिली। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था। उन्होंने यात्रियों से हमेशा सजग रहने के लिए कहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो