script

शादी में दुल्हन के साथ नहीं मिली सोने की चेन, तो पति ने किया पत्नी के साथ ऐसा

locationऔरैयाPublished: Aug 24, 2018 04:15:04 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

देश में भले ही दहेज को लेकर कड़े नियम बनाए गए हों लेकिन आज भी यह कई जगहों पर किसी प्रथा की तरह चलती है

dowry

शादी में दुल्हन के साथ नहीं मिली सोने की चेन, तो पति ने किया पत्नी के साथ ऐसा

औरैया. देश में भले ही दहेज को लेकर कड़े नियम बनाए गए हों लेकिन आज भी यह कई जगहों पर किसी प्रथा की तरह चलती है। आज के इस दौर में भी लोगों के शिक्षित होते हुए भी दहेज़ के चलते प्रताड़ना दी जाती है। जबकि बेटी और बहू के अंतर को न जाने कब का दूर कर दिया गया है।
दहेज के लिए हर दिन मारते थे ससुराल वाले

औरैया में कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिला जब प्रियंका की शादी दो वर्ष पहले कानपुर देहात के राजपुर निवासी रामसजीवन से हुई थी। शादी के दौरान दहेज में मोटल साइकिल और सोने की चेन मांगी गयी थी, जिसे कि प्रियंका के मायके वाले देने में असमर्थ थे। जिसके बाद ससुराली जन आए दिन दहेज़ की मांग को लेकर प्रियंका से मारपीट करते थे। उसे मायके से दहेज़ लाने के लिए उकसाते थे। प्रियंका के मायके में उसकी माली हालत ज्यादा बेहतर न होने के कारण वह घर वालों से इसकी चर्चा नहीं करती थी। लेकिन दहेज न मिलने से गुस्साए ससुराल वालों ने प्रियंका को घर से निकाल दिया।
फोन पर की अभद्र भाषा में बात

घर से निकाले जाने के बाद प्रियंका मज़बूरी में अपने मायके औरैया बनारसी दास आ पहुंची और उसने अपनी बीती हुई प्रताड़ना के विषय में बात घर वालों को बताई। पहले तो प्रयंका के मायके वालों ने प्रियंका के ससुराली जनों से फोन पर बात कर जानकारी लेनी चाहि। लेकिन फोन करते ही उन्हें गाली गलौज मिलने लगी और साफ तौर पर ये कहा गया कि जब तक मोटर साइकिल व चेन लेकर प्रियंका नहीं आती, तब तक उसे अपने पास ही रखो। इसके बाद प्रियंका के घर वालों ने औरैया कोतवाली में ससुराली जनों के ख़िलाफ पति समेत चार अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर मामले में कार्यवाही का आश्वाशन दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो