ये भी पढ़ें- अनुपमा जायसवाल ने कर दी धमाकेदार घोषणा, अब बहराइच के साथ इन जिलों के बदले जाएंगे नाम इन तीन मुस्लिम मंत्रियों के नाम पहले बदले- एक बयान में उन्होंने शहरों के नाम बदले जाने की वजह बताते हुए कहा है कि भाजपा ने मुगलसराय और फैजाबाद का नाम इसलिए बदला क्योंकि वह मुगल के नाम पर थे। यही नहीं रजभर ने केंद्रिय व यूपी कैबिनेट मंत्रियों – राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी मंत्री मोहसिन रजा – के नाम लेते हुए कहा कि उनके पास 3 मुस्लिम चेहरे हैं, पहले उनके नाम बदले जाने चाहिए।
ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद ने ही दे दिया सबसे विवादित बयान, कहा राम जन्मभूमि पर श्रीराम नहीं, इनका मंदिर बनना चाहिए, भाजपा में हड़कंप उन्होंने कहा कि यह सब नाटक है। जब भी पिछड़े और शोषित वर्ग अपने अधिकार मांगने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं, तो उनका ध्यान भटकाने के लिए यह नाटक होता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने जो चीजें दी हैं वे किसी और ने नहीं दी हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हम जीटी रोड फेंक दें, लाल किला आखिर किसने बनवाया, ताज महल किसने बनवाया।