scriptगेल पाता के मानव संसाधन प्रबन्धक के खाते से निकाले गए 40 हजार रुपए, धोखाधड़ी का मामला दर्ज | Online fraud in Auraiya | Patrika News

गेल पाता के मानव संसाधन प्रबन्धक के खाते से निकाले गए 40 हजार रुपए, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

locationऔरैयाPublished: Oct 28, 2018 01:33:41 pm

आम आदमी के साथ धोखाधड़ी के मामले आये दिन सुनने को मिल रहे हैं…

Online fraud in Auraiya

गेल पाता के मानव संसाधन प्रबन्धक के खाते से निकाले गए 40 हजार रुपए, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

औरैया. आम आदमी के साथ धोखाधड़ी के मामले आये दिन सुनने को मिल रहे हैं। कहीं एटीएम का पासवर्ड तो कहीं ऑन लाइन शॉपिंग से धोखाधड़ी कर ली जाती है। अब ऐसा ही कुछ जनपद के दिबियापुर गेल पाता सयंत्र में मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन के साथ हो गया। उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके 40 हजार से ज्यादा की रकम निकाल ली।
मैसेज के बाद हुई जानकारी

मामले की जानकारी उनके मोबाइल में मैसेज आने के बाद हुई। इस तरह की घटनाओं के खुलासे बहुत ही कम हो पाते हैं। दिबियापुर थाने में दर्ज कराए गए मामले में गेल पाता के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन पीके माटी ने बताया कि वह विगत सप्ताह छुट्टी पर गए थे। इसी दौरान 14 अक्टूबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे एटीएम से छेड़छाड़ करके 40 हजार 46 रुपये निकाल लिए। जिसकी जानकारी उनको संदेश के जरिये हुई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गेल अधिकारी के एटीएम से जुड़ी जानकारी किसी के हाथ लग गई। जिसके बाद किसी ने इस तरह का कारनामा कर डाला।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज

फिलहाल पुलिस ने उनकी तहरीर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। आखिर बिना एटीएम के खाते से रुपये कैसे निकाल लिए गये। जरूर किसी खास का इस मामले में हाथ होगा। जिसके पास एटीएम की जानकारी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो