छत से कपड़े उतारने गई थी
जिले के बिधूना कोतवाली पुलिस की तानाशाही का एक और मामला रविवार को सामने आया। कोतवाली क्षेत्र निवासी पीडि़त किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बांस-बल्ली की दुकान है। वह रात में दुकान में ही रहता है। 24 जनवरी को वह दुकान पर था। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री मां के साथ थी। बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। वह रात में पढ़ाई कर रही थी तभी रात में करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी होने लगी और बेटी छत से कपड़े उतारने गई थी। तभी पड़ोसी गौरव और सुखवीर ने बेटी को दबोच लिया और मुंह दबाकर छत पर बने कमरे में ले गए। जहां उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दिया कि अगर किसी से इसके बारे में जिक्र किया तो जान से मार देंगे। इस बीच जब किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां छत पर पहुंची। उसने घटना के बारे में जानकारी दी।

तब जाकर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पिता ने सुबह कोतवाली पहुंचकर इस मामले की तहरीर दी पुलिस को दी। मगर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय खुद उसे ही कोतवाली में मुल्जिम की तरह बैठा लिया। जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तब आनन फानन में बिधूना पुलिस ने उसका चालान कर दिया। अधिकारियों के दखल के बाद पीडि़त पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। सीओ कमलेश नरायन पाण्डेय ने बताया कि दुष्कर्म को लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीडि़ता के पिता को कोतवाली में हिरासत में लेने को लेकर मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। घटना के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दूसरे की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।