scriptप्रियंका गांधी ने स्वामी चिन्मयानंद मामले को बताया उन्नाव जैसा, यूपी सरकार से पूछा- यह कब तक चलेगा? | Priyanka Gandhi targets up govt over Chinmayanand Case | Patrika News

प्रियंका गांधी ने स्वामी चिन्मयानंद मामले को बताया उन्नाव जैसा, यूपी सरकार से पूछा- यह कब तक चलेगा?

locationऔरैयाPublished: Aug 28, 2019 04:50:46 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने वाली छात्रा के गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है…

प्रियंका गांधी ने स्वामी चिन्मयानंद मामले को बताया उन्नाव जैसा, यूपी सरकार से पूछा- यह कब तक चलेगा?

प्रियंका गांधी ने स्वामी चिन्मयानंद मामले को बताया उन्नाव जैसा, यूपी सरकार से पूछा- यह कब तक चलेगा?

लखनऊ. पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने वाली छात्रा के गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के एक समूह ने मुख्य न्यायाधीश से मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिये याचिका दायर की और कहा कि वह देश में उन्नाव केस जैसा दूसरा मामला नहीं चाहते। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने की खबर को ट्वीट कर कहा कि यह तो उन्नाव मामले जैसा ही लग रहा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में यह उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है। अगर कोई महिला भारतीय जनता पार्टी नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती। एक और ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा कि आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गयी है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा?
यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद का मामला, वकीलों ने कहा- नहीं चाहिए एक और उन्नाव जैसा केस

क्या है शाहजहांपुर मामला
स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त शाहजहांपुर में लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। वीडियो में उसने पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाये थे। छात्रा ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मदद भी मांगी थी।
https://twitter.com/hashtag/EnoughIsEnough?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो