scriptचुनाव से पहले अखिलेश यादव ने जारी की मीडिया पैनेलिस्ट की एक और सूची, देखें district wise list | Samajwadi party issues media panelist new list before 2019 election | Patrika News

चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने जारी की मीडिया पैनेलिस्ट की एक और सूची, देखें district wise list

locationऔरैयाPublished: Mar 14, 2019 10:35:51 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने मीडिया चैनलों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए मडिया पैनलिस्टों की एक और लिस्ट जारी की है.

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने मीडिया चैनलों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए मडिया पैनलिस्टों की एक लिस्ट जारी की है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलेक्ट्रानिक चैनल पर समाजवादी पार्टी का पक्ष प्रस्तुत करने के लिए चार अन्य पैनलिस्टों की सूची जारी की, जिनमें अशोक देव, नाहिद खान लारी, विजय राठी, कुलदीप सिंह के नाम शामिल हैं। सपा मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब परिचर्चा के लिए यह लोग अधिकृत हैं। अन्य कोई भी पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत नहीं है।
– नाहिद खान लारी, लखनऊ (93350418157)

– डाॅ0 विजय राठी, मेरठ (9927132497)

– डाॅ0 कुलदीप सिंह, बाराबंकी (9415075747)

– विनय कुशवाहा, इलाहाबाद (9335157601)

आपको बता दें कि मीडिया चैनलों पर समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने के लिए क्रमशः 24, 4, 6 एवं 4 पैनलिस्ट की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें- बसपा की अहम बैठक में 38 प्रत्‍याशियों पर लिया गया बड़ा फैसला, मायावती ने की बहुत बड़ी घोषणा

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1106186014488518658?ref_src=twsrc%5Etfw
यह नेता भी रखेंगे सपा का मीडिया में पक्ष-

बीते वर्ष समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने के लिए जिन नेताओं को मीडिया पैनेलिस्ट बनाया गया था उनके नाम हैं- राजीव राय, जूही सिंह, नावेद सिद्दीकी, जगदेव सिंह यादव, उदयवीर सिंह, घनश्याम तिवारी, सुनील सिंह यादव, संजय लाठर, सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुशदी मियां, राजपाल कश्यप, वंदना सिंह, शवेंद्र विक्रम सिंह, नासिर सलीम, अनुराग भदौरिया, अब्दुल हफीज गांधी, पवन पांडेय, प्रो. अली खान ‘महमूदाबाद’, निधि यादव, राजकुमार भाटी, ऋचा सिंह, मनोज राय घुपचंडी, जितेंद्र उर्फ जीतू वर्मा, फैजान अली किदवई, राम प्रताप सिंह, संजय गर्ग, अमीत जामेई, रोली तिवारी मिश्रा, विवेक साइलस। वहीं सितंबर, 2018 में जारी की गई सूती में डा, सुधीर पंवार, बरेली के अताउर्रहमान, अलीगढ़ की मुजाहिद किदवई, गोरखपुर के कपीस श्रीवास्तव, चंदौली के मनोज सिंह काका और बलरामपुर के अजीज खान को शामिल किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो