scriptविरोध प्रदर्शन के लिए सपा ने कव्वाली के माध्यम से कार्यक्रम का किया आयोजन | SP organized program through Qawwali in hindi news | Patrika News

विरोध प्रदर्शन के लिए सपा ने कव्वाली के माध्यम से कार्यक्रम का किया आयोजन

locationऔरैयाPublished: Dec 07, 2017 06:25:44 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा हाल में ही बढ़ाई गई बिजली की दरों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सदर तहसील में जमकर प्रदर्शन किया।

SP organized program through Qawwali

औरैया. भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा हाल में ही बढ़ाई गई बिजली की दरों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सदर तहसील में प्रदर्शन कर कीमतों को वापस लेने की मांग की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवाहन पर समाजवादी पार्टी बिजली की दरों में जो कीमत बढ़ाई गई हैं। उसके विरोध में तहसील में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रस्ताव के पहले आने से भाजपा निकाय चुनाव हार जाती

समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों की सरकार कहने वाली पार्टी अब आम जनता के साथ धोखा कर रही है। बढ़ती महंगाई ने आम जनजीवन प्रभावित कर रखा है। ऊपर से बिजली की कीमतों में वृद्धि का प्रस्ताव नवम्बर माह में ही विधुत आयोग ने दे दिया था। लेकिन निकाय चुनाव होने की वजह से भाजपा सरकार ने इसे छुपाए रखा और निकाय चुनाव के परिणाम आते ही उसको लागू कर दिया। अगर ये प्रस्ताव पहले आता तो भाजपा निकाय चुनाव हार जाती।

मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

अवधेश भदोरिया ने बताया कि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर औरैया सदर तहसील में सपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में धरने का की शुरुआत की गई। धरने में पूर्व विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव का मां औरैया सदर के पूर्व विधायक मदन चंद्र गौतम और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद शहीद पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कव्वाली के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ाई गई विद्युत दरों को कम करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन के लिए समाजवादी पार्टी ने कव्वाली के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन भी किया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं धरने में पहुंचकर उसको सफल बनाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो