औरंगाबाद

औरंगाबाद में होने वाली अमित शाह की सभा को लेकर तेजस्वी ने बोला हमला-CBI, ED को बताया भाजपा का सहयोगी दल

बता दें की अमित शाह की आज दो सभाएं प्रस्तावित थी। जिसमें से एक पश्चिम बंगाल और दूसरी बिहार के औरंगाबाद में है…

औरंगाबादMar 29, 2019 / 05:31 pm

Prateek

tejashwi yadav and amit shah file photos

(पटना, औरंगाबाद): लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर—शोर से चल रही है। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने पार्टी के प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार के औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करने वाले है। शाह की सभा को लेकर बिहार महागठबंधन का मुख्य चेहरा बनकर उभरे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। इसी के साथ उन्होंने जांच एजेंसियों को बीजेपी का सहयोगी दल बताते हुए अपने परिवार को फंसाए जाने की बात को एक बार फिर हवा दी है।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि अमित शाह जी आज बिहारवासियों को बतायेंगे कि उन्होंने बीजेपी के सहयोगी दलों CBI, ED, IT का कैसे हमारे ख़िलाफ़ प्रयोग किया?

वो बतायेंगे की कैसे तेजस्वी ने IPL खेलकर सम्पति बनाई और कैसे उनके बेटे अमित जय शाह ने मनरेगा में मजदूरी करके 2014 के बाद 16000 गुणा अधिक सम्पति बनाई।

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1111562777783685120?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें की अमित शाह की आज दो सभाएं प्रस्तावित थी। जिसमें से एक पश्चिम बंगाल और दूसरी बिहार के औरंगाबाद में है। पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार पैरेड ग्राउंड में हुई सभा में शाह ने ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल कांग्रेस को जमकर घेरा। शाह ने सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में असम की तर्ज पर एनआरसी लाकर घुसपैठियों को बाहर करने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में तय होगा की बंगाल में लोकतंत्र रहेगा या नहीं। शाह बिहार के औरंगाबाद में भी सभा को संबोधित करने वाले है। शाम तक उनके औरंगाबाद पहुंचने की संभावना है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.