आज बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) भले ही बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी वैसी ही है। एक समय था जब लोग इनकी झलक पाने को बेताब रहते थे। लोग इनके दीवाने थे। मुख्य सिनेमा के कई अभिनेताओ ने तो हेमा मालिनी को शादी तक के लिए भी प्रपोज किया था, इनमें संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का भी नाम शामिल था।
बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इनमें से एक है सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी। इन दोनों की जोड़ी हमेशा अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहती थी। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना साल 1973 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी।
साल 2008 में आई फिल्म ‘गजनी’ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ये आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों से एक है। फिल्म के गानों को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं। फिल्म में आमिर खान ने जान फूंक दी थी। आमिर की एक्टिंग को खूब सराहा गया था, लेकिन क्या आपको पता है कि आमिर से पहले ये फिल्म आर. माधवन को ऑफर हुई थी।
हैंडसम हंक विक्की कौशल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं। उन्होंने एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। पिछले साल इन्होंने बॉलीवुड डीवा कैटरीना कैफ के साथ शादी की। इन दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। शादी के बाद भी लड़कियों में विकी कौशल के लिए दीवानगी साफ देखने को मिलती है।
वैसे तो आमिर खान (Aamir Khan) को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है, लेकिन एक पंजाबी एक्ट्रेस को उनमें कुछ कमी नजर आ गई है। ये एक्ट्रेस को और नहीं बल्कि सरगुन मेहता (Sargun Mehta) हैं। सरगुन मेहता ने आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक्टर कहां चूक गए हैं।
द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) कई सालों से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कामकर रहा है। इस शो का नाम टीवी के टॉप शोज में शुमार है। हर घर में इसके फैंस मौजूद हैं। इसके फैंस देश में ही नहीं विदेश में भी मौजूद हैं। हालांकि कुछ समय के लिए शो ऑफएयर हुआ है। शो भले ही प्रसारित नहीं किया जा रहा हो, लेकिन इसकी चर्चा पाकिस्तान में जोरो से हो रही है।
लीना मणिमेकलाई की फिल्म 'काली' के पोस्टर ने देशभर में विवाद खड़ा कर दिया है। इस पोस्टर में देवी काली का रूप लिए एक अभिनेत्री सिगरेट पी रही है। यही नहीं उसके हाथ में LGBT का झंडा भी है। लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। इसके चलते पूरे देशभर में विरोध चल रहा है। डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है।
बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन यानी कंगना रनौत की पिछली फिल्म 'धाकड़' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए कुछ दिनों तक तो इसके शो कैंसल करने पड़े थे। फिल्म की कमाई करोड़ का आकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। इसकी कमाई ने महज कुछ हजार में ही दम तोड़ दिया था।
जब भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ख़ूबसूरत अदाकाराओं की बात होती है तो इसमें मधुबाला का नाम जरूर आता है। इनकी खूबसूरती के चर्चे दूद-दूर तक थे। अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ ये अपनी लव स्टोरी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। यहां तक कि उनके निधन के बाद भी लोग उनकी लव लाइफ के बारे में आज भी चर्चा करते हैं।
राधिका आप्टे आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। इन्होंने अपने टैलेंटेड के दम पर एक अगल पहचान बनाई है। आज ये किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ये अपनी एक्टिंग के बल पर हर किरदार में जान फूंक देती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक और बेबाक अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन बार कुछ ऐसा हुआ था जिसके चलते एक्ट्रेस काफी समय तक कमरे में बंद रही थीं और बाहर नहीं निकलती थी।