नई दिल्लीPublished: Jul 25, 2023 03:55:17 pm
Shivam Shukla
2024 Skoda Superb: स्कोडा ने आगामी फोर्थ जनरेशन के 2024 Skoda Superb के डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। स्कोडा ने इसमें 6 पावरट्रेन के साथ पेश करेगी। आइए जानते हैं इसके इंजन ऑप्शन, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स समेत सारी डिटेल्स के बारे में।
2024 Skoda Superb: स्कोडा ऑटो ने हाल ही में इस साल के अंत में अपनी वैश्विक शुरुआत से पहले आगामी फोर्थ जनरेशन के 2024 Skoda Superb के डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। इसमें इंजन ऑप्शन, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और बहुत सारी जानकारियां शामिल हैं।2024 Skoda Superb जल्द ही नवंबर 2023 में एक वैगन (सुपर्ब एस्टेट) और एक सेडान के रूप में पेश की जाएगी।