scriptये हैं भारत की 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV, 28km की माइलेज के साथ Maruti का ये मॉडल है सबस आगे | Best mileage SUV in india 2022 Maruti Grand Vitara to Honda WRV check list here | Patrika News

ये हैं भारत की 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV, 28km की माइलेज के साथ Maruti का ये मॉडल है सबस आगे

locationनई दिल्लीPublished: Aug 01, 2022 09:28:45 am

Submitted by:

Bani Kalra

Maruti Suzuki Grand Vitara 28km की माइलेज के साथ टॉप पर है, यहां हम आपको टॉप 10 सबसे ज्यादा माइलेज वाली SUV के बारे में बता रहे हैं

best_mileage_suv.jpg

 

किसी भी कार को ख़रीदते वक़्त लोग कुछ चीज़ों का बेहद ध्यान रखते हैं जैसे की परफॉरमेंस, इंटीरियर,एक्सटेरियर एंड माइलेज। बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों की वजह से लोगो का ध्यान माइलेज पर ज़्यादा होने लगा है। भारतीय बाजार में कार कंपनियां भी अब ऐसे कारें बनाने की कोशिश करती हैं जो बेहतर माइलेज दें। हाल ही में मारुती सुजुकी ने ग्रैंड विटारा के साथ सबसे ज़्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी पेश की है। इसके साथ ही हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट और किआ सॉनेट समेत कई एसयूवी भारतीय बाजार में मिल जाएंगी, जो अच्छी देती हैं। आप अच्छी माइलेज वाली एसयूवी लेने की सोच रहें हैं तो हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शंस बताने जा रहें हैं, जो आपकी पसंद बन सकते हैं।

सबसे ज्यादा माइलेज वाली SUV

देश की नंबर वन कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी की इसी महीने अनवील हुई ग्रैंड विटारा ने माइलेज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि इसकी ARAI सर्टिफाइड फ्यूल इकॉनमी 27.97kmpl की है। माइलेज के मामले में दूसरे नंबर पर आपको एसयूवी किआ सॉनेट डीजल मिलती है जिसकी माइलेज 24.1 Kmpl की है। हाल ही में लांच हुई मारुती की ऑल न्यू मारुति ब्रेजा में भी 20.15 kmpl की माइलेज मिल जाएगी। वहीं हुंडई मोटर्स की वेन्यू फेसलिफ्ट डीजल वैरिएंट में आपको 20.15 kmpl की माइलेज मिल जाती है। इस लिस्ट में हौंडा की डब्ल्यूआर-वी डीजल (Honda WRV Diesel) ने भी अपनी जगह बना ली है जो 23.7 Kmpl की माइलेज देती है।

 

 

 

 

भारत में आज की तारीख में सबसे सबसे ज़्यादा बिकने वाली टाटा नेक्सॉन के डीजल वैरिएंट में 22.4 Kmpl की माइलेज मिल जाती है। इसके बाद महिंद्रा की एक्सयूवी300 डीजल वैरिएंट्स की माइलेज 20 Kmpl तक की मिलती है। निसान मैग्नाइट का पेट्रोल वर्ज़न जो सबसे सस्ती एसयूवी है, इसके वैरिएंट्स की माइलेज भी 20 Kmpl तक की है। वहीं हुंडई की क्रेटा डीजल भी इस लिस्ट में आती है, जिसमें 21.4 Kmpl तक की माइलेज मिल जाती है। आखिरी में किआ सेल्टॉस डीजल के वैरिएंट्स में भी माइलेज 20.8 Kmpl तक की मिल जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो