इस बाजार में ज्यादातर प्रोडक्ट्स सेकंड हैंड मिलते हैं और इसी कारण ये पार्ट्स बेहद कम कीमत में उपलब्ध होते हैं। आप चाहें तो नया भी ले सकते हैं और नए की भी कीमत अन्य बाजारों से काफी कम होती है। अगर आपको बाइक में टायर लगवाना है इस बाजार में अच्छी कंडीशन का टायर 200 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा। अगर कार में टायर लगवाना है तो कार का टायर 500 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा। जितने रुपये में टायर की ट्यूब भी नहीं आती है उतने रुपये में यहां टायर मिल जाते हैं। बाइक के अन्य पार्ट्स जैसे गार्ड, कवर, स्पेयर पार्ट्स, लाइट्स जैसी चीजें बहुत ही कम कीमत में मिल जाती हैं।