मोडीफाई साइलेंसर
इस समय देश की पुलिस तेज आवाज वाली बाइक्स को पकड़ने में लगी हुई है ये वो बाइक्स हैं, जिनमें मोडीफाई साइलेंसर लगाया हुआ है। लोग खासतौर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट में तेज आवाज और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगाते हैं, जिसके बाद बाइक की आवाज बहुत ज्यादा दमदार हो जाती है। ये आवाज ध्वनि प्रदूषण करती है और आस-पास के लोगों को बहुत ज्यादा परेशान करती है। इस तेज आवाज से लोगों की शांति भंग होती है। दिल के मरीजों के लिए जानलेवा होता है। बुजुर्ग और छोटे बच्चों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है।