scriptनए मॉडल के साथ भारत में फिर वापसी की तैयारी में है ह्युंडई सैंट्रो! | hyundai to return with a new model | Patrika News

नए मॉडल के साथ भारत में फिर वापसी की तैयारी में है ह्युंडई सैंट्रो!

Published: May 10, 2016 11:27:00 pm

Submitted by:

Ambuj Shukla

ह्युंडई की मशहूर सैंट्रो कार की भारतीय बाज़ार में एक बार फिर वापसी हो सकती है। ह्युंडई सैंट्रो ने पहली बार साल 1998 में भारत में दस्तक दी थी। इस कार को भारत में काफी पंसद किया गया।



ह्युंडई की मशहूर सैंट्रो कार की भारतीय बाज़ार में एक बार फिर वापसी हो सकती है। ह्युंडई सैंट्रो ने पहली बार साल 1998 में भारत में दस्तक दी थी। इस कार को भारत में काफी पंसद किया गया।
लॉन्च के बाद से ही ह्युंडई सैंट्रो ने एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में जबरदस्त पकड़ बना ली थी। ह्युंडई ने साल 2014 में सैंट्रो की मैन्यफैक्चरिंग बंद कर दिया था। हालांकि, ह्युंडई इंडिया के एक अधिकारी ने इस खबर का खंडन किया है और कहा है कि कंपनी फिलहाल इस बारे में विचार नहीं कर रही है।



सूत्रों के मुताबिक ह्युंडई सैंट्रो के नए मॉडल पर साउथ कोरिया में काम चल रहा है और अगले 2 साल में ह्युंडई सैंट्रो एक नए अवतार में भारत में वापसी कर सकती है। बताया जा रहा है कि ग्राहकों की मांग पर कंपनी इस कार को दोबारा लॉन्च करने पर विचार कर रही है।

गौरतलब है कि भारतीय कार बाजार में ह्युंडई सैंट्रो टॉप-सेलिंग कार में शुमार रही है। कंपनी ने भारत में सैंट्रो की 13.6 लाख यूनिट सेल की थी। इसके अलावा इसके 5.35 लाख यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया था। कुल मिलाकर 16 साल में ह्युंडई सैंट्रो के 18.95 लाख यूनिट बिके थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो