scriptजगुआर लैंड रोवर ने लगाया पेट्रोल इंजन पर दांव | Jaguar Land Rover placed bets on petrol engines | Patrika News

जगुआर लैंड रोवर ने लगाया पेट्रोल इंजन पर दांव

Published: Jun 20, 2016 04:25:00 pm

Submitted by:

Ambuj Shukla

डीजल वाहनों पर पाबंदी से जूझ रही टाटा समूह की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने सोमवार को दो लीटर पेट्रोल क्षमता से लैस लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट बाजार में पेश किया।

jaguarfpace2

jaguarfpace2

डीजल वाहनों पर पाबंदी से जूझ रही टाटा समूह की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने सोमवार को दो लीटर पेट्रोल क्षमता से लैस लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट बाजार में पेश किया।
कंपनी के इस मॉडल की दिल्ली के शोरूम में शुरुआती कीमत 56.50 लाख रुपए है। कंपनी के अनुसार चुनिंदा डीजल वाहनों पर प्रतिबंध से उसकी कारोबारी योजनाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन उसने देश की कानूनी जरूरतों के हिसाब से अपने उत्पादों को पेश करने की प्रक्रिया अपनाई है।
कंपनी के अध्यक्ष रोहित सूरी ने कहा कि डिस्कवरी स्पोर्ट का पेट्रोल संस्करण भारत में इतनी जल्दी पेश करने की योजना नहीं थी। यह बाद के लिए थी। निश्चित रूप से डीजल वाहनों पर प्रतिबंध ने उनकी कारोबारी योजनाओं को प्रभावित किया है।
उन्होंने यह बात उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली-एनसीआर में 2000 सीसी की डीजल गाडिय़ों की बिक्री प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कही। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि वह अन्य गाडिय़ों के पेट्रोल संस्करण लाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो