फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो नीरो ईवी में गूगल असिस्टेंट सपॉर्ट से लैस यूवीओ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। किया मोटर्स की योजना है कि साल 2025 तक कम से कम 16 इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किए जाएं, इसको देखकर ही कंपनी आगे काम कर रही है। नीरो ईवी का लुक देखने में बहुत ज्यादा शानदार है, इसमें बेहतरीन ग्रिल दी गई है जो कि बॉडी कलर से मिलती है, इसी के साथ उसके पास चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। फ्रंट में एलईडी फॉग लाइट्स भी दी गई हैं और रियर में फॉक्स ग्रिल दी गई है, जिससे लुक काफी बेहतरीन लगता है।