scriptकार के गियर के बारे में जानकर बढ़ा सकते हैं इंजन का माइलेज | Know About Car Gear And Increase Car Mileage | Patrika News

कार के गियर के बारे में जानकर बढ़ा सकते हैं इंजन का माइलेज

Published: Jan 16, 2020 06:03:26 pm

Submitted by:

Vineet Singh

दरअसल कार के गियर के बारे में जानकर आप बड़ी ही आसानी से कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं और इसमें आपको पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं।

automobile news

automobile news

अगर आपके पास कोई कार है और आप चाहते हैं कि कार का माइलेज बढ़ जाए तो आपको अपनी कार के गियर के बारे में कुछ ख़ास बातें पता होनी चाहिए। दरअसल कार के गियर के बारे में जानकर आप बड़ी ही आसानी से कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं और इसमें आपको पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं।
आज के समय में कारों में गियरबॉक्स नई टेक्नोलॉजी से लैस होकर आते हैं, जिनमें पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बदलाव है। अच्छी और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए गि‍यर बदलना सबसे ज्यादा महत्‍वपूर्ण है। सबसे पहले कार स्टार्ट करते वक्त पहला गियर डाला जाता है उसके बाद दूसरा, तीसरा, चौथा गियर डाला जाता है। आज के समय में नई कार आ चुकी हैं जो कि 4-5 नहीं बल्कि 6 गियर वाली होती हैं। अगर आपको कार को अधिकतम रफ्तार पर नहीं चलाना है तो आपको सारे गियर डालने की जरूरत नहीं है। कार स्टार्ट करते वक्त सबसे पहले पहला गियर डालें, जैसे ही कार 50 से 60 की रफ्तार में आए तो उसके बाद सीधे तीसरा गियर डाल दें।
अधिकतर कारें 1200 आरपीएम पर तीसरे गियर में जा सकती हैं। वहीं अगर आप शहर में कार चला रहे हैं तो दूसरे गियर के बाद सीधे चौथे या पांचवा गियर डाल सकते हैं। आप कार को पांचवे गियर पर भी 60 किमी की रफ्तार में चला सकते हैं। वहीं हाईवे में तीसरे गियर में 100 किमी की स्पीड पकड़ने के बाद सीधे छठा गियर डाला जा सकता है। अगर कार ढलान पर चल रही है तो ब्रेक छोड़कर दूसरा गियर डाल सकते हैं। मोड़ पर पांचवे या छठे गियर से सीधे दूसरे गियर पर आया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो