scriptMahindra ने पेश की 5 दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां, अब होगा असली मुकबला | Mahindra Electric SUVs unveiled XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07, BE.09 | Patrika News

Mahindra ने पेश की 5 दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां, अब होगा असली मुकबला

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2022 06:59:36 pm

Submitted by:

Bani Kalra

महिंद्रा (Mahindra) अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज को पेश किये है, इसके साथ ही कंपनी ने दो नए इलेक्ट्रिक ब्रांड्स, XUV और BE की शुरुआत की है।

mahindra_ev_pic_2.jpg

महिंद्रा (Mahindra) अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज को पेश किये है, इसके साथ ही कंपनी ने दो नए इलेक्ट्रिक ब्रांड्स, XUV और BE की शुरुआत की है। कंपनी ने XUV ब्रांड के नई XUV.e8 और XUV.e9 से पर्दा उठाया है। जबकि दूसरे ब्रांड BE में BE.05, BE.07 और BE.09 को पेश किया है, इन गाड़ियों को इन दोनों ही ब्रांड्स के अंतर्गत बेचा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि नई BE.05 और BE.09 को SUV सेगमेंट में लाया गया है , जबकि BE.07 एसयूवी स्टाइलिंग के साथ तीन-रो वाली एसयूवी हो सकती है।

 

इनमें से पहले चार को 2024 और 2026 के बीच लॉन्च किया जाना है। ये आगामी नई गाड़ियां इसी प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होंगी। इसके लिए कंपनी ने volkswagen के साथ साझेदारी करके अपना INGLO platform भी तैयार किया है। इस नए प्लेटफ़ॉर्म के बारे में बात करें, तो इसमें ब्लेड और प्रिज़मैटिक बैटरीज़, 60-80kWH की क्षमता वाली बैटरीज़, 175kWH तक की फ़ास्ट चार्जिंग, जिससे 170-290kWH तक की रेंज मिलेगी इतना ही नहीं ये हाई स्पीड मॉडल होंगे, जोकि 0-100kmph की स्पीड सिर्फ 6 सेकेंड्स में पकड़ लेंगी। इस प्लेटफ़ॉर्म पर विकसित की गई गाड़ी को AWD, ड्राइव मोड्स, ADAS और L2+ ऑटोनमस जैसे फीचर्स मिलेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली ईवी XUV.e8 को भारत में दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा, जबकि XUV.e9 को अप्रैल 2025 में पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं BE रेंज भारत में अक्टूबर 2025 में, October 2026 और संभवत: साल 2027 की शुरुआत में लाने की बात कही है, यानी आपको अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा। इस मौके पर बात करते हुए महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनिश शाह, ने बातया कि “हमें अपने बॉर्न इलेक्ट्रिक विज़न को पेश करते हुए काफी ख़ुशी हो रही है, हमें उम्मीद है कि साल 2027 तक इन इलेक्ट्रिक एसयूवीज़ को ज़्यादा से ज़्यादा बेच पायेंगे।

ये गाड़ियां दुनिया की बेहतरीन टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगी और विश्व के प्रदूषण को कम करने में मदद करेंगी। भारत में महिंद्रा की ये नई EVs सीधे तौर पर टाटा मोटर्स को टक्कर देंगी। लेकिन महिद्रा की इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कामयाबी का सपना इनकी कीमत तय करेगी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो