बता दें कि, महिंद्रा थार के खिलौना मॉडल की तस्वीर जो कि आनंद महिंद्रा के ट्वीट के साथ संलग्न थी वो ऑनलाइन बेची जाती है। क्या आपको भी आनंद महिंद्रा का ये जवाब पसंद आया? यदि ऐसा है तो आप अकेले नहीं है जनाब। आनंद महिंद्रा के इस चुटीले जवाब ने हजारों लोगों को गुदगुदाया है। ख़बर लिखे जाने तक आनंद के इस ट्वीट को तकरीबन 1500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थें और सैकड़ों लोगों ने इस रीट्वीट भी किया है।
We’ve done even better; made one for under 1.5K 😊 https://t.co/6ccHGYxTYB pic.twitter.com/wmf9sNpWqR
— anand mahindra (@anandmahindra) May 17, 2022
आनंद महिंद्रा के इस जवाब को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, और लोगों ने इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी है। आनंद ट्वीटर पर आए दिन इस तरह के अपने हाजिर जवाब पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले आनंद महिंद्रा एक जुगाड़ जीप का वीडियो साझा करते उसे बनाने वाले शख्स की तारीफ की थी। उन्होनें कबाड़ से बनी इस जुगाड़ जीप के बदले उक्त शख्स को नई महिंद्रा बोलेरो गिफ्ट कर अपने वादे को भी पूरा किया था।