scriptअगर आपके पास मारुति की कार है तो जरूर पढ़ें ये खबर | Maruti eight models drive into top 10 best-selling cars in January | Patrika News

अगर आपके पास मारुति की कार है तो जरूर पढ़ें ये खबर

locationजौनपुरPublished: Feb 28, 2017 09:05:00 am

Submitted by:

santosh

देश की सबसे बड़ी कार मैन्यूफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का भारत के यात्री वाहन बाजार में शीर्ष स्थान जनवरी में भी कायम रहा है।

देश की सबसे बड़ी कार मैन्यूफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का भारत के यात्री वाहन बाजार में शीर्ष स्थान जनवरी में भी कायम रहा है। 

इस माह में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में से 8 मॉडल मारुति के ही हैं। जनवरी 2016 में भी सबसे ज्यादा 10 बिकने वाली कारों में से 8 मॉडल मारुति के ही थे। 
सियाम के ताजा आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2017 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति की ऑल्टो बनी रही। जनवरी 2017 में इसकी 22,998 यूनिट्स बिकी, डिजायर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इस मॉडल की 15,087 कारें जनवरी 2017 में बिकी, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 14,042 कार था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो