कार

होंडा की नई मिड-साइज़ एसयूवी कार की पहली झलक दिखेगी 11 नवंबर को

Honda’s new mid-size concept SUV: होंडा कंपनी 11 नवंबर को एक नई मिड-साइज़ एसयूवी कार का कॉन्सेप्ट पेश करने जा रही है। यह इंडोनेशिया के एक ऑटो शो में होगा।

Nov 09, 2021 / 08:29 pm

Tanay Mishra

New Honda mid-size concept SUV to be unveiled on November 11

नई दिल्ली। जापान की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी होंडा 11 नवंबर को इंडोनेशिया में एक नई मिड-साइज़ एसयूवी कार का कॉन्सेप्ट पेश करने जा रही है। यह कॉन्सेप्ट गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) में लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में होंडा इंडोनेशिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी।
https://twitter.com/hashtag/honda?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इस कॉन्सेप्ट मॉडल का नाम Honda N5X और प्रोडक्शन-रेडी मॉडल का नाम Honda ZR-V हो सकता है, जिसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही रजिस्टर कर लिया था।

डिज़ाइन और फीचर्स

होंडा की नई मिड-साइज़ एसयूवी कार हाल ही में इंडोनेशिया में लांच की गई 7-सीटर BR-V के मैकेनिकल कॉन्सेप्ट डिज़ाइन पर आधारित होगी। इसमें ऑल-एलईडी हेडलैंप, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, एलईडी टेललैंप, फ्लोटिंग रूफलाइन, मजबूत बेल्ट-लाइन, रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, रैप-अराउंड टेल-लाइट्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
इंजन और गियरबॉक्स

इस मिड-साइज़ एसयूवी में इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन उपलब्ध होने की संभावना है। इससे कार को 121 bhp की पावर और 145 Nm का टार्क मिलेगा।
क्या भारत में मिलेगी होंडा की नई मिड-साइज़ एसयूवी?

कंपनी ने कुछ समय पहले ही जानकारी दी थी कि भारत के लिए एक नई एसयूवी बनाई जा रही है, जो हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशक और वोक्सवैगन टिगुआन को कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि इंडोनेशिया में 11 नवंबर को पेश होने वाली नई मिड-साइज़ एसयूवी भारत में आएगी या नहीं, इस बात की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Home / Automobile / Car / होंडा की नई मिड-साइज़ एसयूवी कार की पहली झलक दिखेगी 11 नवंबर को

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.