scriptकोरोना इफेक्ट: Ola ने कर्नाटक सरकार को दी 500 कैब, स्वास्थ सेवाओं में की जाएंगी इस्तेमाल | Ola Cab Offers 500 Cabs to Karnatka Government | Patrika News

कोरोना इफेक्ट: Ola ने कर्नाटक सरकार को दी 500 कैब, स्वास्थ सेवाओं में की जाएंगी इस्तेमाल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2020 06:55:32 pm

Submitted by:

Vineet Singh

ओला ( Ola Cab Service ) ने कर्नाटक सरकार को अपने 500 कैब दिए हैं जिनका इस्तेमाल कर्नाटक के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाएगा।

Ola Cab Service

Ola Cab Service

नई दिल्ली: कोरोना से जंग में अब हर भारतीय जुड़ता जा रहा है और सभी अपने स्तर पर इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए योगदान कर रहे हैं और अब एप बेस्ट टैक्सी सर्विस ओला ने इस क्रम में एक बड़ी पहल की है जो बेशक काबिले तारीफ है।
ओला ( Ola Cab Service ) ने कर्नाटक सरकार को अपने 500 कैब दिए हैं जिनका इस्तेमाल कर्नाटक के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाएगा।

इन कैप्स का इस्तेमाल डॉक्टरों स्वास्थ्य कर्मचारियों दवाओं व अन्य जरूरी कामों में किया जाएग। इन कैब्स की मदद से सरकार को कोरोना से लड़ने में काफी मदद मिलेगी।
ओला की इंकलाब की सेवाएं मैसूर, बंगलुरु, हुबली धारवाड़ के साथ बेलगावी जिलों में उपलब्ध होगी और सरकार अपनी जरूरत के हिसाब से इन वाहनों को इस्तेमाल करेगी।

इन कैब्स का इस्तेमाल डॉक्टरों नर्सों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ जरूरी स्वास्थ्य सेवा उपकरण और दवाओं को लाने ले जाने के लिए किया जाएगा। लॉक डाउन के बाद से देश में ओला और उबर जैसी कैब सर्विस को बंद कर दिया गया था लेकिन अब फिर से ओला की टैक्सी सड़कों पर दौड़ेगी लेकिन इस बार इनका मकसद कोरोना से लड़ना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो