Okinawa:
पिछले महीने (May 2022) में Okinawa ने भारत में कुल 8888 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की थी, जबकि बीते साल अप्रैल में महीने में यह आंकड़ा 11,011 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। वैसे बीते साल की तुलना में आंकड़ा जरूर कम है पर पिछले महीने कंपनी ने सबसे ज्यादा स्कूटर बेचे जिसकी वजह से यह नंबर वन (No.1) कंपनी भी बनी है। Okinawa एक भरतीय EV कंपनी है।
Ola Electric:
भारत में ओला इलेक्ट्रिक हमेशा खबरों में रहना वाला ब्रांड बन चुका है, आये दिन कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में गड़बड़ देखने को मिल रही है, बावजूद इसके कंपनी भारत की दूसरी बड़ी बन गई है जिसने सबसे ज्याद इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। Ola Electric ने पिछले महीने (May 2022) भारत में कुल 8681 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की थी, जबकि बीते साल अप्रैल में महीने में यह आंकड़ा 12702 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। वैसे बीते साल की तुलना में इस साल आंकड़ा कम है।
Ampere Electric Scooters:
एम्पेयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने बीते महीने 5529 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिकी की जबकि साल 2021 के अप्रैल महीने में यह आंकड़ा 6540 यूनिट्स का रहा था। मई 2022 की सेल्स के हिसाब से यह कंपनी भारत की तीसरी बड़ी टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक कंपनी बनी है।
Ather Energy:
Ather ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में अभी तक कोई गड़बड़ देखने को नहीं मिली है, कंपनी के मॉडल्स में न सिर्फ क्वालिटी है बल्कि इनका डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है। कंपनी ने बीते महीने 3098 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिकी की जबकि साल 2021 के अप्रैल महीने में यह आंकड़ा 2450 यूनिट्स का रहा था। इस बार कंपनी सेल्स के ममाले में चौथी सबसे बड़ी टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक कंपनी बनी है।
Hero electric:
हीरो इलेक्ट्रिक काफी समय से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में है। कंपनी के पास लो स्पीड और हाई स्पीड EV मौजूद हैं। पिछले महीने (May 2022) में कंपनी ने2739 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि बीते साल अप्रैल महीने में यह आंकड़ा 6578 यूनिट की बिक्री का रहा है। हीरो इलेक्ट्रिक इस बार पांचवी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी है।