scriptराष्ट्रीय राजमार्गों से हटाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर्स, यात्रियों को मिलेगा ख़ास फायदा | Speed Breakers Will Remove From National Highways | Patrika News

राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर्स, यात्रियों को मिलेगा ख़ास फायदा

Published: Jan 08, 2020 03:16:59 pm

Submitted by:

Vineet Singh

सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गो से स्पीड ब्रेकर हटाने की पहल शुरू की है जिसके तहत इन्हें हटाने का काम किया जा रहा है और आने वाले समय में आपको राष्ट्रीय राजमार्गों से स्पीडब्रेकर नदारद मिल सकते हैं जिसका फायदा चालकों को मिलेगा।

Speed Breaker

Speed Breaker

नई दिल्ली : अगर आपने कभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर ( national highway ) देखे हैं तो आने वाले समय में ये स्पीड ब्रेकर राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाए जा सकते हैं। दरअसल सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गो से स्पीड ब्रेकर हटाने की पहल शुरू की है जिसके तहत इन्हें हटाने का काम किया जा रहा है और आने वाले समय में आपको राष्ट्रीय राजमार्गों से स्पीडब्रेकर नदारद मिल सकते हैं जिसका फायदा चालकों को मिलेगा।

सलमान ने को-एक्टर किच्चा सुदीप को गिफ्ट की BMW M5, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस अभियान में टोल प्लाजा को विशेष रूप से ध्यान में रखा जा रहा है। फास्टैग की सुविधा लागू हो जाने के बाद यातायात की बड़ी बाधा से बहुत हद तक छुटकारा पाया जा चुका है। इलेक्ट्रॉनिक तरीके से टोल एकत्र करने के लिए पिछले महीने की 15 तारीख को फास्टैग की सुविधा लागू की गई थी।

दरअसल सुरक्षित ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है जिससे इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसों के आंकड़ों को कम किया जा सके। केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि गति और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सड़कों का वर्गीकरण किया गया है। हालांकि कुछ स्थानों पर खतरे के चलते गति नियंत्रण आवश्यक होता है। स्पीड ब्रेकर हटाते समय इसे ध्यान में रखा जाएगा। स्पीड ब्रेकर हटाने का काम नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) द्वारा किया जा रहा है।

भारत में लॉन्च हुई Yamaha ने R15 V3.0 बाइक, देगी पहले से ज्यादा माइलेज

आपको बता दें कि मंत्रालय को भी यह बात पता है कि हाइवे पर स्पीड ब्रेकर ( speed breaker ) होने की वजह से यहां से गुजरने वाले यात्रियों को कई तरह की दिक्कतें होती हैं। इससे समय तो नष्ट होता ही है, वाहन को नुकसान भी पहुंचता है। इसके अलावा बार-बार स्पीड कम-ज्यादा करने से ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है। स्पीड ब्रेकर हटने से वाहन को एक समान गति में चलाया जा सकेगा, जिससे यात्रा में लगने वाले समय और लागत दोनों की बचत होगी। सरकार की यह कवायद एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए बहुत लाभकारी होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो