scriptफॉक्सवेगन बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी | Volkswagen becomes world biggest carmaker | Patrika News

फॉक्सवेगन बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी

Published: Feb 14, 2017 08:46:00 am

Submitted by:

santosh

जर्मन कार कंपनी फॉक्सवेगन ने जापानी कार कंपनी टोयोटा को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी का खिताब अपने नाम कर लिया है।

जर्मन कार कंपनी फॉक्सवेगन ने जापानी कार कंपनी टोयोटा को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फॉक्सवेगन पिछले कुछ समय से कार्बन उत्सर्जन स्कैंडल का सामना कर रही है, इसके बावजूद भी कंपनी ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कारें बेचकर टॉप पोजिशन हासिल की है। 
इससे पहले भी साल 2011 में जापान में आई सुनामी की वजह से टोयोटा ने नंबर एक का खिताब गंवाया था, लेकिन साल 2012 में यह फिर से पहले पायदान पर लौट आई थी। टोयोटा के मुताबिक साल 2016 में उसकी दुनियाभर में 1.01 करोड़ कारें बिकीं।
2015 की तुलना में इस बार कंपनी की ग्रोथ में 0.2 फीसदी का इजाफा हुआ है, वहीं फॉक्सवेगन के मुताबिक पिछले साल उसकी 1.03 करोड़ कारें बिकी हैं, फॉक्सवेगन ने 2015 की तुलना में बीते साल 3.8 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। चीन की सरकार ने कम इंजन क्षमता वाली कारों पर टैक्स कम कर दिया है और चीन में फॉक्सवेगन की मांग बढऩे का यही अहम कारण है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो