scriptनई Toyota Camry से उठा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स | Why The 2020 Toyota Camry TRD Is The Best Camry Ever | Patrika News

नई Toyota Camry से उठा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

Published: Sep 16, 2020 01:46:20 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

Toyota Kirloskar Motor कंपनी अपनी Camry की नई कार लांच करने की योजना बना रही है। ये कार टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट (Toyota Racing Development) प्लेटफॉर्म पर बनी हुई है।
 
 

Toyota Camry TRD

Toyota Camry TRD

नई दिल्ली। Toyota Kirloskar Motor एक बार फिर से Camry सेडान को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। Toyota इस नए Camry को TRD के नाम से लांच कर रहा है। जो टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट के आधार पर तैयार हो रहा है।

2020 टोयोटा केमरी टीआरडी में जबरदस्ती इंडक्शन या बड़े इंजन की तरह कोई महत्वपूर्ण प्रदर्शन पार्टस नहीं है। हालाँकि, इसमें स्टिफ़र स्प्रिंग्स, स्वे बार और टीआरडी शॉक एब्जॉर्बर जैसे सुधारों की व्यवस्था मौजूद है।

CamryTRD सेडान की कीमत 22.88 लाख रुपये (एक्स शोरूम,) हो सकती है। पिछले साल जो कंपनी ने BS4 मॉडल लॉन्च किया था उसके मुकाबले यह अब ज्यादा स्सती है। यह सेडान टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म पर बनी है। माना जा रहा है कि ये Camry की अन्य कारों के मुबाकले ज्यादा अच्छी है।

बता दें इससे पहले Toyota Kirloskar Motor ने अपनी BS6 मानकों से लैस Camry हाइब्रिड सेडान को लॉन्च किया था। 2020 Toyota Camry BS6 हाइब्रिड सेडान की कीमत 37.88 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई थी।

2020 Camry हाइब्रिड में चौथी जनरेशसन हाइब्रिड पावरट्रेन थी जो कि BS6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। इसमें कपनी ने 2.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया है जो 5,700 rpm पर 176 bhp की पावर और 3,600-5,200 rpm पर 221 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि ये कार महंगी होने की वजह से उतनी सफल नहीं हो पाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो