scriptपरिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी लड़की आधी रात अचानक हो गयी गायब और फिर … | 13-year-old girl was murdered in Gosseganj Ayodhya | Patrika News

परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी लड़की आधी रात अचानक हो गयी गायब और फिर …

locationअयोध्याPublished: Jun 22, 2019 11:54:16 am

अयोध्या जिले में लगातार हो रही अपराध की ताबड़तोड़ वारदातें,अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ नदारद

13-year-old girl was murdered in Gosseganj Ayodhya

Ayodhya Police

परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी लड़की आधी रात अचानक हो गयी गायब और फिर …

अयोध्या : जिले में हो रही ताबड़तोड़ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ,बीते सप्ताह भर में जिले में हत्या की कई वारदातें हुई | इसी कड़ी में शनिवार की सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र में भी एक 13 साल की नाबालिक लड़की की हत्या से इलाका थर्रा उठा | हालांकि वारदात की शिकार लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है | फिलहाल पुलिस ने मृत लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,जिससे हत्या की वजह की सही जानकारी हो सके | मामले की जानकारी होने पर एसएसपी आशीष तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है |
ये भी पढ़ें – बिग ब्रेकिंग : बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी की बैठक में सभी सदस्यों ने लिया अहम् फैसला

अयोध्या जिले में लगातार हो रही अपराध की ताबड़तोड़ वारदातें,अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ नदारद

मिली जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर मजरे जमपुरवा के रहने वाले सालिगराम शुक्रवार की रात अपनी पत्नी बेटी ममता और एक अन्य बेटी के साथ अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे | रात करीब 10:00 बजे जब सालिगराम पिपरमिंट निकालने के लिए खेत में गए | उसी बीच उनकी 13 साल की बेटी ममता अचानक गायब हो गई | आधी रात बीत जाने के बाद जब सालिगराम घर लौट कर आया तो चारपाई पर बेटी को ना पाकर उसने अपनी बेटी की तलाश शुरू की | जिसके बाद बेटी घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के नीचे मृत अवस्था में मिली | इसके बाद तत्काल पीड़ित ने मामले की खबर पुलिस को दी और इस घटना के पीछे गांव के ही रहने वाले विनोद निषाद को इस घटना का जिम्मेदार बताया |
पुलिस ने वारदात अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

पीड़ित की लिखित तहरीर पर तत्काल पुलिस ने आरोपी विनोद निषाद को गिरफ्तार कर लिया है | सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है | मिली तहरीर के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है मृतका के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं मिली है | फिलहाल आगे की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | बताते चलें कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विनोद निषाद ने हत्या की वारदात को कबूल किया है |हालांकि उसने इस वारदात को क्यूँ अंजाम दिया इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है | लेकिन जिस समय यह घटना हुई उस विनोद शराब के नशे में था | बताया जा रहा है कि आरोपी युवक विनोद कोलकाता में एक ईंट भट्टे पर काम करता है और आपराधिक प्रवृत्ति का है | फिलहाल हत्या की सही वजह क्या थी या तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा ,लेकिन बीते सप्ताह भर में जिले में हत्या की कई वारदातों ने जिले की पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाया है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो