script205 houses of seven villages surrounded by flood, miseries increased a | Ayodhya flood: बाढ़ से घिरे सात गांवों के 205 घर, तटीय इलाकों में फिर बढ़ीं दुश्वारियां | Patrika News

Ayodhya flood: बाढ़ से घिरे सात गांवों के 205 घर, तटीय इलाकों में फिर बढ़ीं दुश्वारियां

locationअयोध्याPublished: Aug 27, 2023 03:13:52 pm

Submitted by:

Rahul Mishra

रुदौली तहसील के सात गांव बाढ़ से घिर गए हैं। इन गांवों के 205 परिवारों को संकट झेलना पड़ रहा है।

flood_1.jpg
Ayodhya Flood: बैराजों से छोड़े गए पानी से सरयू में उफान तेज हो गया है। नदी लाल निशान से 25 सेमी. ऊपर वह रही है। तटीय इलाकों में बसे लोगों की परेशानियां एक बार बढ़ा गई हैं। रुदौली तहसील के सात गांव बाढ़ से घिर गए हैं। इन गांवों के 205 परिवारों को संकट झेलना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे सरयू का जलस्तर 92 98 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि लाल निशान 92 73 मीटर से 25 सेमी. ऊपर है। फिलहाल सरयू में वृद्धि का क्रम ठहर गया है, जिससे कटान का खतरा बढ़ गया है। रुदौली क्षेत्र में नदी किनारे बसे कैथी मांझा के 35, सल्लाहपुर के 70, मुझेहना के 20, सराय सिर के 15, अब्बूपुर के 28, कैथी के 7, महंगू का पूरवा के 65, मरौचा के 15 परिवार बाढ़ की जद में हैं। जलस्तर बढ़ने से रौनाही तटबंध से होकर अब्बुपुर जाने वाला संपर्क मार्ग मरौंचा व कैथी मांझा संपर्क मार्ग जलभराव के कारण बाधित है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.