scriptअयोध्या पहुंचे संघ के सर कार्यवाह सहित 500 कार्यकर्ता | 500 workers including the Sarkarvah of the Sangh reached Ayodhya | Patrika News

अयोध्या पहुंचे संघ के सर कार्यवाह सहित 500 कार्यकर्ता

locationअयोध्याPublished: Oct 18, 2021 06:57:01 pm

Submitted by:

Satya Prakash

विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवक पुरम में लगाया गया राष्ट्रीय सेवक संघ की पांच दिवसीय शारीरिक अभ्यास वर्ग

अयोध्या पहुंचे संघ के सर कार्यवाह सहित 500 कार्यकर्ता

अयोध्या पहुंचे संघ के सर कार्यवाह सहित 500 कार्यकर्ता

अयोध्या. राष्ट्रीय स्वयं संघ की पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शाखा का शुभारंभ आज सुबह ध्वजारोहण के साथ परिचय पत्र से प्रारम्भ हुआ। इस दौरान सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल, नवनियुक्त सह सर कार्यवाह अरुण कुमार के साथ शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, सह प्रमुख जगदीश सहित 45 प्रांतों से लगभग 500 संघी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग में शामिल होने के लिए कल शाम संघ प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंचेंगे।
कारसेवक पुरम में लगाई गई शारीरिक वर्ग शाखा


राम नगरी अयोध्या में पहली बार राष्ट्रीय सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शारीरिक वर्ग की शाखा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय कारसेवकपुरम में किया गया। जिसमें देश के सभी प्रांतों के प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है। इस पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग के पहलेे दिन ध्वजारोहण कर संघ गायन हुुुआ। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं केे साथ परिचय सत्र से प्रारंभ हुआ। जिसमें देश भर के अलग-अलग प्रांतों सेेे आए कार्यकर्ता सत्र समापन होने तक कारसेवक पुुुरम के परिसर में ही मौजूद होंगे इसके लिए उन्हें परिसर में आवाज के साथ भोजन की व्यवस्था बनाई गई है। वहीं इस कार्यक्रम को लेेेकर मीडिया से दूरी बनाए रखी गई है।
कल अयोध्या पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

अयोध्या में संघ की शारीरिक वर्ग शाखा में सर कार्यवाह व सहित कई बड़े पदाधिकारी शामिल होने के साथ देर शाम संघ प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंच जाएंगे। जो 19, 20 और 21 अक्टूबर को शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान देश भर से आए संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संघ के विचार और उनके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देंगे। तो वही शारीरिक वर्ग में दंड शिक्षा सहित किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा सके। इसकी पूरी जानकारी व अभ्यास वर्ग भी कराया जाएगा।
5 वर्षों में एक बार होता हैं अभ्यास प्रशिक्षण

संघ के शारीरिक वर्ग शाखा में शामिल होने बिहार से आए संघ के कार्यकर्ता जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष के बाद शारीरिक वर्ग अभ्यास का प्रशिक्षण होता है। इसके साथ ही आज समाज के प्रति कार्य योजना तैयार किया जाता है। बताया कि इस बार भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है इसको लेकर सबके मन के उत्साह का विषय है। और देश भर से लोग अयोध्या आकर भगवान श्री राम लला का दर्शन कर उन्हें नमन करें इसलिए इस बार प्रशिक्षण के लिए अयोध्या को चुना गया है।
फिजिकल एक्टिविटी का होता है अभ्यास

वहीं दक्षिण भारत से आए संघ के कार्यकर्ता ने कहा कि यह शाखा कार्यकर्ता निर्माण और उनके विकास के लिए आयोजित की जाती है मूल रूप से इस शाखा में जो फिजिकल एक्टिविटी है उसका प्रशिक्षण किया जाता है। और यह सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए नहीं बल्कि देश भर से कार्यकर्ताओं में चयन कर इस वर्ग में शामिल किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो