5100 किलो के केक का रामलला को लगेगा भोग अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को मनाये जाने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या के सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में इस पूरे कार्यक्रम को लेकर भव्यता के साथ सजाए जाने का कार्य किया जा रहा है। तो वही राम कथा पार्ट में ही 5100 किलो के एक विशेष केक को भी तैयार किए जाने पर कार्य शुरू किया गया। जो कि 12 फुट ब्यास का 14 फुट ऊंचा होगा। जिसे कुछ विशेष संतो के द्वारा ही तैयार किया जाएगा। जिसे तैयार के लिए जाने के लिए देसी घी और बेसन के साथ काजू किसमिस बादाम अंजीर सहित सूखे मेवे का प्रयोग किया जाएगा। तो वहीं इस केक को तैयार की जाने के लिए इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा कि पहले रामलला को भोग लग सके और अयोध्या के साधु शांत भी ग्रहण कर सके।
अयोध्या में संतों के साथ जुटेंगे 5 लाख समर्थक अयोध्या की राम कथा पार्क में सैकड़ों की संख्या में संत धर्माचार्य व 5 लाख समर्थकों के साथ कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाएंगे 5 जून को आयोजन सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा और संत सहित मौजूद लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे जिसके बाद उनके जन्मोत्सव को लेकर सभी कार्यकर्ता सरयू घाट सहित अयोध्या के मंदिरों में दर्शन कर उनके लंबी उम्र की कामना भी करेंगे। अयोध्या के संतो के मुताबिक पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन अयोध्या में बड़े की भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी है। इसमें हम सभी लोग शामिल होंगे।