scriptदिल्ली के चुनाव में यूपी के लोगों को आप के पक्ष में लाने के लिए अयोध्या से जायेंगे कार्यकर्ता | Aap workers will campaign in support of Kejriwal in Delhi election | Patrika News

दिल्ली के चुनाव में यूपी के लोगों को आप के पक्ष में लाने के लिए अयोध्या से जायेंगे कार्यकर्ता

locationअयोध्याPublished: Jan 04, 2020 06:37:17 pm

– आप प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर योजना को दिया मूर्त रूप
– अयोध्या से बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता जायेंगे दिल्ली केजरीवाल सरकार कि गिनाएंगे उपलब्धियां

Aap workers will campaign in support of Kejriwal in Delhi election

दिल्ली के चुनाव में यूपी के लोगों को आप के पक्ष में लाने के लिए अयोध्या से जायेंगे कार्यकर्ता

अयोध्या : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार शिक्षा, चिकित्सा, बिजली पानी फ्री, महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा और सुरक्षा को लेकर मार्शल की तैनाती जैसे काम करके एक नया इतिहास लिखा है । फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव मैं चुनाव प्रचार हेतु कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए आप नेता ने ये बातें कहीं |

आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिल्ली सरकार ने चुनाव में जितना वादा किया था उससे ज्यादा काम करके दिखाया है देश की यह पहली ऐसी राज्य सरकार है जिसने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। जिसके बल पर अगला चुनाव भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जनता की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा ,स्वास्थ्य ,बिजली ,पानी के मुद्दे पर दिल्ली में पार्टी ने अपने पहले ही कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाया | आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा बनाये गए स्कूल और अस्पताल की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है।

दिल्ली में उत्तरप्रदेश के लोगों को सहेजने के लिए अयोध्या से कार्यकर्ताओं की टीम जाएगी। अयोध्या के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को समझाएंगे की वह भाजपा और कांग्रेस के झांसे में न आए। फिर से देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाएं। पार्टी से जुड़े जनपद के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए दिल्ली जाने के लिए अपने नाम दर्ज कराए हैं।

अयोध्या के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए जाएंगे।अयोध्या के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 2000 तो ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए जाएंगे | बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गंगा बक्स सिंह अनिल कुमार प्रजापति मोहम्मद इसराइल गायत्री मिश्रा डॉक्टर शौकत अली साही शबनम खान मोहम्मद शारजाह प्रहलाद शर्मा रिंकू राम कोरी नरेंद्र कुमार तिवारी दिलीप कुमार वर्मा सत्येंद्र वर्मा मोहम्मद नदीम रजा अशोक कुमार गौड़ रमेश सिंह चंदन सिंह पालीवाल सरदार करमजीत सिंह आग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो