scriptRam Mandir : राम मंदिर ट्रस्ट की फर्जी आईडी बनाकर लाखों की ठगी करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार | Accused arrested for cheating by making fake ID of Ram Mandir Trust | Patrika News

Ram Mandir : राम मंदिर ट्रस्ट की फर्जी आईडी बनाकर लाखों की ठगी करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार

locationअयोध्याPublished: Jun 22, 2021 12:01:30 am

Submitted by:

Satya Prakash

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से फर्जी आईडी से ठगी करने के मामले में फरवरी माह में दर्ज हुआ था मुकदमा

राम मंदिर ट्रस्ट की फर्जी आईडी बनाकर  ठगी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

राम मंदिर ट्रस्ट की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhumi Tirth Kshetr) के नाम से फर्जी आईडी बनाकर राम मंदिर निर्माण के नाम लाखों की ठगी करने वाले 5 अभियुक्तों को साइबर क्राइम नोएडा, गौतमबुद्ध नगर व लखनऊ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट ने फरवरी में दर्ज कराया था मुकदमा

Ram Mandir निर्माण से लाखों राम भक्तों की आस्था जुड़ी है।जिसके लिए करोड़ों राम भक्त अपना योगदान दें रहे हैं। लेकिन असामाजिक तत्व भक्तों के आस्था के साथ खिलवाड़ कर अपनी जेबे भरने में लगे हुए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से फर्जी बेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी कर रहे थे इसकी जानकारी मिलने के बाद ट्रस्ट ने फरवरी माह में ही मुकदमा दर्ज कराया था।
दिल्ली के रहने वाले हैं राम मंदिर के नाम ठगी करने वाले अभियुक्त

उत्तर प्रदेश की साइबर क्राइम की टीम के प्रयास से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी अभियुक्त न्यू अशोक नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। जिसमें आशीष गुप्ता पुत्र मोतीलाल, नवीन कुमार पुत्र जगत बहादुर सिंह, सुमित कुमार पुत्र संतोष कुमार, अमित झा पुत्र वकील झा और सूरज गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता है। जिनके पास से पांच मोबाइल, एक लैपटॉप, दो सिम कार्ड, 50 आधार कार्ड की छाया प्रति, दो थम्स इम्प्रेशन मशीन मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो