scriptAyodhya : दीपोत्सव की तैयारी में ADA विशाल सिंह ने संभाली कमान | ADA Vishal Singh took charge in preparation for Deepotsav | Patrika News

Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारी में ADA विशाल सिंह ने संभाली कमान

locationअयोध्याPublished: Sep 11, 2021 05:32:33 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दीपोत्सव को तैयार किए जाने की तैयारी तेज, राम की पैड़ी की पैड़ी पर स्थाई रूप में लगेगा लेजर लाइट

दीपोत्सव की तैयारी में ADA विशाल सिंह ने संभाली कमान

दीपोत्सव की तैयारी में ADA विशाल सिंह ने संभाली कमान

paअयोध्या. राम नगरी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सरयू घाट से लेकर मठ मंदिरों तक इस दीपोत्सव को सजाए सुधारने के लिए पर्यटन विभाग व विकास प्राधिकरण कुछ जिम्मेदारी भी दी गई है माना जा रहा है कि दीपोत्सव में कोरिया के के राष्ट्राध्यक्ष इस वर्ष खास मेहमान के रूप में होंगे।
अयोध्या की राम पैड़ी पर लगेगा लेजर शो के स्थायी लाइट

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर राम कथा पार्क सहित राम की पैड़ी पर तैयारी शुरू कर दिया गया है अयोध्या संस्कृत विभाग के द्वारा राम कथा पार्क में दीपोत्सव के दौरान कई राज्यों की रामलीला का आयोजन किया जाएगा राम की पैड़ी पर 6 लाख 50 हजार दीप जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की तैयारी है इस दौरान राम की पैड़ी पर लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा जिसके लिए राम की पैड़ी की शोभा बढ़ा रहे मंदिरों को सजाने और संवारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तैयारियों का जायजा लेने राम की पैड़ी पहुंचे विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी पर बने दोनों पुलों के बीच स्थित सभी मंदिरों को उसके प्राचीन पद्धति से तैयार हो इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। दीपोत्सव से पहले इस पूरे कार्य को समाप्त कर दिया जाएग तो वही बताया कि राम की पैड़ी को अब स्थाई स्वरूप में तैयार किए जाने की तैयारी है जहां दीपोत्सव में होने वाले लेजर शो हमेशा के लिए स्थाई रूप से लगाया जा सके इस पर भी विचार किया जा रहा है जिससे आने वाले पर्यटक इस दृश्य को हमेशा देख सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो