दीपावली पर चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, 10 से 20 नवंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अयोध्याPublished: Nov 08, 2023 07:26:47 am
अयोध्या में परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली पर्व पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।


अयोध्या धाम बस अड्डा।
Ayodhya Roadways News: अयोध्या में परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली पर्व पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से सभी डिपो को बसों के संचालन के निर्देश दिए गए है। दीपावली पर्व पर यात्रियों को उनके शहर और गांव तक सुगमता से पहुंचाने के लिए रोडवेज की सभी बसें ऑन रोड रखने का निर्णय लिया गया है।
अयोध्या, अकबरपुर, अमेठी व सुल्तानपुर डिपो की बसों को दिल्ली, कानपुर व लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें संचालित करने की योजना है। रोडवेज की बसों का संचालन 10 नवंबर रात्रि 12 बजे से 20 नवंबर रात्रि 12 बजे तक होगा।