scriptदीपावली के बाद देव दीपावली पर दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी | After Deepawali ayodhya illuminated with lamps on Dev Deepawali | Patrika News

दीपावली के बाद देव दीपावली पर दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी

locationअयोध्याPublished: Nov 29, 2020 11:35:40 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या में मनाया गया देव दीपावली, राम की पैड़ी पर जलाए गए 51 हजार दीप

दीपावली के बाद देव दीपावली पर दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी

दीपावली के बाद देव दीपावली पर दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के बाद देव दीपावली मनाया गया और राम की पैड़ी 51 हजार दीप जलाकर भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की आरती भी उतारी। इस दौरान अयोध्या के प्रमुख संत व जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद रहे।
कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन काशी में देव दिपावली मनाने की परंपरा रही है। जिसमे शामिल होने के लिए पीएम मोदी कल काशी पहुंच रहे हैं। वहीं अब यह परंपरा अयोध्या में अपना स्वरूप तैयार कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन सभी देवी देवता पृथ्वी पर आते हैं। वही पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने इस दिन देवी देवताओं को राक्षस त्रिपुरासुर के प्रकोप से मुक्त कराया था। इसी खुशी में सभी देवताओं ने शिव की नगरी काशी में दीप जलाया था। उसी दिन से देव दीपावली मनाए जाने की परंपरा बनी। और इस परंपरा को अयोध्या में भी बड़े ही उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। जिसके तहत राम की पैड़ी पर 51 हजार दीप जलाया गया। इस मौके पर भगवान श्री राम की आरती भी उतारी गई। इस दौरान राम बलभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, शशिकांत दास के साथ जिलाधिकारी अनुज झां, एसएसपी दीपक कुमार ने भी दीप जलाकर उत्सव में शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो