जय श्री राम के बाद अयोध्या में लगे योगी जिंदाबाद के नारे, संतों ने बांटी मिठाई
अयोध्याPublished: Jan 13, 2022 11:48:05 pm
2022 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर संतों में खुशी की लहर, कहा अब और होगा विकास


जय श्री राम के बाद अयोध्या में लगे योगी जिंदाबाद के नारे, संतों ने बांटी मिठाई
अयोध्या। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में अयोध्या सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सामने आने के बाद अयोध्या के संतों में खुशी की लहर है। संतों की माने तो आज विश्व में अयोध्या नगरी को एक बड़ी पहचान मिला है। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हुआ है। और अब उनके यहां से चुनाव लड़ने से यहां के विकास और बड़ी संभावनाएं बढ़ सकते हैं।