यूपी में चल रही थी पोलिटिकल लड़ाई उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के द्वारा प्रदेश में चल रहे बुलडोजर को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टिकल लड़ाई चल रही है और यह बड़ा संकट है आज दुनिया में हमारे देश का कितना नाम बदनाम हो गया आप बुलडोजर किसी पर चला देंगे किसी का भी घर गिरा देंगे इस अयोध्या में भी राजा होंगे उनके पास भी अपने महल के कागजात नहीं होंगे बड़ी-बड़ी जगहों पर नक्शा पास नहीं है गांव में बने घरों के भी नक्शे नहीं पास हैं कहीं पर भी यह सरकार बुलडोजर चला देगी बुलडोजर रुकेगा और उम्मीद है कि कोर्ट से न्याय मिलेगी।
पुलिस और अधिकारियों को भी की गई है जिम्मेदारी तो वहीं प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगली बार जब भी खत्म चलेगा मैं सदन में भ्रष्टाचार की कई चीजें कोर्ट करूंगा कि किस तरीके से फर्जी मुकदमा नामजद या सूची बनाकर पुलिस वसूली कर रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी मैं जब अपने एक कार्यकर्ता के घर जा रहा था तो मैंने देखा पुलिस सांड को हटा रही थी। जबकि पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था देखने का है। और जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारी लगे हैं भूसा इकट्ठा करने के लिए और जिस सरकार ने किसानों का गेहूं नहीं खरीदा। वह अब अब भूसा इकट्ठा कर रहे हैं। और धान की तैयारी है ही नहीं । कम से कम सरकार ने गेहूं नहीं खरीदा है तो धान की तैयारी कर ले कुछ माह के बाद धान की खरीद होनी है। अगर जिलाधिकारी भूसा इकट्ठा करेंगे और पुलिस सांड़ हटायेगी तो सरकार से क्या उम्मीद रखतेे हैं।
संविधान और कानून से रुकेगा योगी का बुलडोजर जनपदों में कई स्थानों पर चलाए जा रहे बुलडोजर को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी का बुलडोजर को संविधान और कानूनी ही रुकेगा और जिस घर पर बुलडोजर चलाया है उस घर में पहले नगर निगम के टैक्स दिए जाते थे तो आखिरकार सरकार टेक्स क्यों लेती थी और कहा कि कागजों में यह बातें हैं जिन पर आरोप है उनके नाम पर घर ही नहीं था उनकी पत्नी के नाम पर घर था । अब सवाल यह है कि सरकार क्या अपनी गलती स्वीकार करेगी और क्या जिस अथॉरिटी ने उस पर बुलडोजर चलाया है वह क्या घर बना कर देंगी। एक बात साफ है जो सच्चा हिंदू होगा वो किसी धर्म के खिलाफ कुछ भी नहीं कह सकता है। न ही किसी का अपमान कर सकता है।