scriptहादसा : एआरटीओ की लापरवाही से गई जान, स्थानीय लोगों ने फूंका वाहन | ambedaknagar ARTO life lost due to negligence | Patrika News

हादसा : एआरटीओ की लापरवाही से गई जान, स्थानीय लोगों ने फूंका वाहन

locationअयोध्याPublished: Jun 12, 2021 12:55:10 pm

Submitted by:

Satya Prakash

दुकान में घुसी ट्रक एक की मौत , लोगो ने जमकर किया बवाल

अम्बेडकनगर एआरटीओ की लापरवाही से गई जान, स्थानीय लोगों ने फूंका वाहन

अम्बेडकनगर एआरटीओ की लापरवाही से गई जान, स्थानीय लोगों ने फूंका वाहन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अम्बेडकनगर. एआरटीओ द्वारा पीछा किए जाने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक दुकान में घुसने से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें कई लोगों के घायल व मृत्यु हो जाने की सूचना है। तो वहीं इस घटना से नाराज लोगों ने आरटीओ पर आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा और उनके वाहन को आग के हवाले भी कर दिया है। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एआरटीओ के गाड़ी में लगाई आग

अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र पट्टी चौराहे के पास ट्रेलर ट्रक भागने के दौरान दुकान में जा घुसा है। वही दुकान के पास लगे हैण्डपम्प पर बर्तन साफ कर कई लोग ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका है। लेकिन अभी तक एक व्यक्ति शनि के मृत्यु होने व 3 लोगोो के घायल होने की जानकारी मिल सकी है। वहीं इस घटना से स्थानीय लोगो में गुस्सा है। जिसके कारण एआरटीओ के वाहन पर तोड़ फोड़ कर आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान वाहन सवार अधिकारी व कर्मचारी भाग कर जान बचाई । इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़कों पर आए दिन पुलिस व आरटीओ के अधिकारियों द्वारा वसूली का कार्य किया जाता रहा है। और रोज गाड़ियों का पीछा कर रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो