scriptकिसान यूनियन के ऐलान से यूपी के पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें | Announcement of farmers union may increase difficulties for BJP in ele | Patrika News

किसान यूनियन के ऐलान से यूपी के पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें

locationअयोध्याPublished: Feb 25, 2021 03:22:55 pm

Submitted by:

Satya Prakash

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भाजपा के खिलाफ की अपील मंसूबे खतरनाक ने दें वोट

किसान यूनियन के ऐलान से यूपी के पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें

किसान यूनियन के ऐलान से यूपी के पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. कृषि बिल (krishi bill) के विरोध में अब केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (Bhartiy Kisan uniyan)देश में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे। जिससे यूपी के पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) में भाजपा के मुश्किलें बढ़ सकती है।दरसल अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने रामलला का दर्शन कर देश के लोगो से अपील किया कि किसी अन्य पार्टी को वोट दे दो लेकिन भाजपा को मत देना। वहीं उस दौरान खुद को भगवान श्री राम के वंशज बताया है।
कृषि बिल के विरोध में दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के साथ अब उत्तर प्रदेश व बंगाल में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में किसान महापंचायत शुरू कर दी है। और आज बस्ती जनपद में महापंचायत में शामिल होने जा रहे चौधरी नरेश टिकैत अयोध्या पहुंचे जहां श्री रामलला का दर्शन पूजन किया और दौरान उन्होंने खुद को भगवान श्री राम का वंशज बताया हैं। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या आने का यही मकसद था कि हमारे पूर्वजों का मंदिर बन रहा है हम श्री राम चंद जी के वंशज है। आज उनका दर्शन करने आये थे। वहीं कहा कि भाजपा के मंसूबे बहुत ही खतरनाक है। यह किसान व मजदूरों को बर्बाद करने का प्लान बना रखा है। उन्होंने कहा यह भारत देश मे कहीं पर जा सकते है। जो बंगाल में भी है उन्हें भी बता देंगे कि इस सरकार से बचो इसके कथनी और करनी में फर्क है।3 महीने से किसान परेशान इसलिए वोद किसी को दे दो लेकिन भाजपा की मत देना। कहा कि हम किसी पार्टी के नही है हमे सिर्फ भाजपा के नीतियों से विरोध है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो