अयोध्या

अयोध्या से निकली कांवड़ यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे की धुन पर श्री राम की गूंज

अयोध्या में लाखों की संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने सरयू नदी में स्नान के बाद किये मंदिरों में किया पूजा, फिर जल लेकर नाचते निकले कांवड़िया यात्रा

अयोध्याJul 23, 2022 / 11:59 pm

Satya Prakash

अयोध्या से निकली कांवड़ यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे की धुन पर श्री राम की गूंज

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या के सरयू तट पर कांवरियों का बड़ा समागम दिखा। लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे कांवड़ियों ने स्नान के बाद बस्ती भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक जल लेकर रवाना हुए। उनके इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने आकर्षक लाइट लगे डीजे की धुनों पर थिरकते हुए रवाना हुई है। और इस यात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकियां शामिल हैं।
रंग बिरंगी लाइटों के बीच नाच रहे कांवड़िया

राम नगरी अयोध्या आज भगवान शिव के जयकारे से गूंज उठी लाखों की संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने सरयू नदी में स्नान के बाद सरयू तट स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया तो वही हनुमानगढ़ी और रामलला के भी दर्शन किए। रामलला के दरबार पहुंचते ही शिव भक्तों ने भगवान श्री राम के जयकारे और बोल बम के नारे भी लगाए। तो वहीं शाम होते हैं कांवरियों का जत्था बस्ती भदेश्वर नाथ के लिए रवाना होने लगा बड़ी संख्या में भगवान शिव की आकर्षक झांकी दिखी तो वहीं इस यात्रा में जल लेकर रवाना हुए कांवरिया रंगीन लाइटों के बीच डीजे की धुनों पर भगवान शिव के गानों में झूमते दिखाई दिए।
जल लेकर नंगे पांव चले कांवड़िया

अयोध्या पहुंचे कांवड़िया नितेश अग्रवाल ने कहा कि आज हम लोग बस्ती के भदेश्वर नाथ बाबा को जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं। हम लोग लगभग 50 लोग हैं जो कि नंगे पांव सरयू का जल लेने आये थे। सोमवार की रात्रि तक हम लोग बस्ती पहुंच जाएंगे। और मंगलवार को जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद अपने घर को रवाना होंगे। वहीं कहा कि अयोध्या में हम लोग के लिए बहुत व्यवस्था योगी सरकार के द्वारा किया गया है हर तरफ हम लोगो की सुरक्षा की हो रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.