script

खो खो महिला खेल में मुम्बई विश्वविद्यालय को हराकर राष्ट्रीय विजेता बना अवध विश्वविद्यालय

locationअयोध्याPublished: Dec 10, 2018 03:00:52 pm

देश भर के 800 विश्वविद्यालयों से चुनकर आई 16 टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता

Awadh University became national champion in Womens kho Kho Game

खो खो महिला खेल में मुम्बई विश्वविद्यालय को हराकर राष्ट्रीय विजेता बना अवध विश्वविद्यालय


अयोध्या : डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है | विश्वविद्यालय खेल प्रांगण में खो-खो महिला वर्ग के फाइनल में अवध विश्वविद्यालय ने मुम्बई विश्वविद्यालय की टीम को हराकर राष्ट्रीय विजेता और गोल्ड मेडल, ट्राफी पर कब्जा जमा लिया है | खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने किया |बताते चलें कि इस बार डॉ राममनोहर लोहिया को खो खो खेल के लिए नार्थ जोन पुरुष और महिला तथा राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो महिला के आयोजन की जिम्मेदारी मिली थी इस प्रतियोगिता में डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने तीनों में गोल्ड मेडल हासिल कर राष्ट्रीय विजेता और नार्थ जोन विजेता बनने का गौरव हासिल किया है |
देश भर के 800 विश्वविद्यालयों से चुनकर आई 16 टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता

देश के लगभग 800 विश्वविद्यालयों से चुनकर आई 16 टीमों ने डॉ राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया | सेमीफाइनल में चार टीमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा, पंजाब विश्वविद्यालय पंजाब, मुम्बई विश्वविद्यालय मुम्बई, डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने अपना दमखम दिखाया | फाइनल में अवध विश्वविद्यालय और मुम्बई विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों के मध्य हुए खेल में अवध ने मुंबई को हराकर राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया |
पुरस्कार वितरण के बाद कुलपति प्रो मनोज दीक्षित ने कहा कि खेल से राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर खिलाड़ी सामाजिक सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं | खेल से व्यक्ति संस्कारवान बनता है यह खेल की एक अतिरिक्त विशेषता है | उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि इसके बाद देश के लिए पदक जीतने के लिए अभ्यास करें, विश्वविद्यालय हर स्तर पर इसके लिए सुविधाएं मुहैया कराएगा |

ट्रेंडिंग वीडियो