राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा हो जाएगा अयोध्या का एयरपोर्ट, इस महीने से शुरू हो जाएंगी हवाई यात्राएं
अयोध्याPublished: Oct 08, 2023 08:16:17 pm
जनवरी 2023 में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इससे पहले ही अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाएं उड़ाने भरने लगेंगी।


भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा।
अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण जोरों- शोरों से चल रहा है। इसी के साथ ही अयोध्या में तमाम विकास कार्यों की योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है।