scriptAyodhya Bar Association Elections: Paras Pandey becomes President | बार एसोसिएशन चुनाव: पारस पांडेय अध्यक्ष व विपिन मिश्रा बने मंत्री | Patrika News

बार एसोसिएशन चुनाव: पारस पांडेय अध्यक्ष व विपिन मिश्रा बने मंत्री

locationअयोध्याPublished: Nov 09, 2023 06:48:02 am

Submitted by:

rahul mishra

बार एसोसिएशन के सभी पदों की मतगणना बुधवार को कचेहरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार में समाप्त हो गई। इसमें अध्यक्ष पद पर पारस नाथ पांडेय और मंत्री पद पर विपिन कुमार मिश्रा ने विजय हासिल की है।

baar_ayodhya_election.jpg
बार एसोसिएशन चुनाव में विजयी प्रत्याशी।
Ayodhya News: रिटर्निंग अफसर शैलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बार एसोसिएशन अयोध्या के 10 पदों के लिए छह नवंबर को मतदान हुआ था। इसमें 2338 में से 2054 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर पारस नाथ पांडेय ने 771 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी सूर्यभान वर्मा को 131 मतों से पराजित किया। इस पद के अन्य दावेदार अजय कुमार दुबे को 17, जनार्दन दुबे को 107, राघवेंद्र प्रताप सिंह को 329, रामकिशुन यादव को 61 व राम सुभावन को 61 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर केशव राम वर्मा ने 822 मत पाकर 357 मतों से जीत हासिल की। रनर रहे गोपाल कुमार उपाध्याय को 465 मत मिले। इसके अलावा योगेंद्र कुमार दुबे को 316 व सुरेंद्र कुमार सिंह को 371 मत मिले।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.